मुरादाबाद: छह केंद्रों पर मॉक ड्रिल शुरू, अफसरों ने की निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण से पहले मंगलवार को (मॉक ड्रिल) पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। शहर में एशियन विवेकानंद अस्पताल और फकीपुरा अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह साढ़े नौ बजे टीमें पहुंची। नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी के साथ एसीएम प्रबुद्ध कुमार ने शिविर की व्यवस्था को जांचा। इस दौरान हर केंद्र पर छह छह कर्मचारी मौजूद रहे। …

मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण से पहले मंगलवार को (मॉक ड्रिल) पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। शहर में एशियन विवेकानंद अस्पताल और फकीपुरा अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह साढ़े नौ बजे टीमें पहुंची। नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी के साथ एसीएम प्रबुद्ध कुमार ने शिविर की व्यवस्था को जांचा। इस दौरान हर केंद्र पर छह छह कर्मचारी मौजूद रहे। सुबह दस बजे से लाभार्थियों ने आना शुरू किया।

विवेकानंद अस्पताल में प्रथम माले पर यह शिविर लगाया गया। यहां शुरू में तीन स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रवेश। इसमें फकीरपुरा स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम अदिति त्यागी, यूनीसेफ डिलारी के दानिश एस खान और विवेकानंद अस्पताल के स्टोर कर्मी वीरेंद्र श्रीवास्तव पहुंचे। पहचानपत्र दिखाने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। उसके बाद वैरीफिकेशन टेबल पर पहुंचे।

यहां सत्यापन अधिकारी नेहा ने उनके पहचान पत्र से नाम का मिलान किया। उसके बाद इन लोगों को वेटिंग रूम पर बैठाया गया। कुछ देर बाद इन्हें वैक्सीनेशन रूम में भेजा गया। टीकाकरण होने के बाद इन्हें आब्जर्वेशन के लिए रूम में बैठाया गया। आब्जर्वेशन टीम द्वारा आधा घंटे बाद उनकी तबियत का जायजा लिया। बुखार, चक्कर या किसी प्रकार की स्वास्थ्य हानि होने पर उन्हें दवा दी गई। इसी तरह टीएमयू, डिलारी, ठाकुरद्वारा कुंदरकी में भी पूर्वाभ्यास किया गया।

 

 

संबंधित समाचार