कोरोना के नए स्ट्रेन से दहशत में ब्रिटेन, पीएम बोरिस जॉनसन ने किया लॉकडाउन का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन और स्कॉटलैंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर नया लॉकडाउन लागू किया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को नये लॉकडाउन की घोषणा की है। बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए कम से कम फरवरी के मध्य तक नया नेशनल लॉकडाउन लगाया है …

लंदन। ब्रिटेन और स्कॉटलैंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर नया लॉकडाउन लागू किया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को नये लॉकडाउन की घोषणा की है।

बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए कम से कम फरवरी के मध्य तक नया नेशनल लॉकडाउन लगाया है ताकि नए स्ट्रेन को रोका जा सके। एक तरफ ब्रिटेन में कोरोना की वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया गया है तो दूसरी तरफ लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार नये नियमों में कहा गया है कि इंग्लैंड में लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक नागरिक को घर पर ही रहना चाहिए , हालांकि अनुमति प्राप्त मामलों में छूट दी गयी है। इसके साथ ही सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और वैकल्पिक तौर पर मंगलवार से संपर्क कक्षाएं शुरू हो जायेंगी।

जाॅनसन ने कहा है कि अगले महीने के मध्य से वैक्सीन की पहली खुराक देने का काम शुरू कर दिया जायेगा। पहले चरण में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, अग्रिम मोर्चे पर तैनात मेडिकल कर्मी एवं समाजसेवी तथा उपचाराधीन मरीजों का टीकाकरण किया जायेगा।

संबंधित समाचार