राहुल का सरकार से किसानों की मांग पर जिद छोड़ने का आग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि आंदोलन कर रहे 60 से ज्यादा किसान अब तक दम तोड़ चुके हैं इसलिए सरकार को अपनी जिद छोड़ कर कृषि विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की वजह से मोदी सरकार किसानों की …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि आंदोलन कर रहे 60 से ज्यादा किसान अब तक दम तोड़ चुके हैं इसलिए सरकार को अपनी जिद छोड़ कर कृषि विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की वजह से मोदी सरकार किसानों की मांग नहीं मानने की जिद पर अड़ गई है और आंदोलनकारी किसानों के साथ निरंतर अन्याय कर रही है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया और अड़ियल रुख के कारण अब तक 60 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार उनके आंसू पोछने की बजाय उन पर आसू गैस से हमला कर रही है। यह निर्दयता सिर्फ अपने कुछ पूंजीपति मित्रों का कारोबार बढ़ाने के लिए की जा रही है। मोदी सरकार जिद छोड़ो और किसान विरोधी कानूनों को खत्म करो।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव