शुरू हो गई है राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर की कहानी, आप भी हो जाइए बधाई देने को तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की अगली कॉमेडी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग मंगलवार को शुरू हो गयी। यह फिल्म ‘बधाई हो’ की सीक्वल है। View this post on Instagram A post shared by Bhumi ? (@bhumipednekar) भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर उत्तराखंड के देहरादून में शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें …

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की अगली कॉमेडी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग मंगलवार को शुरू हो गयी। यह फिल्म ‘बधाई हो’ की सीक्वल है।

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर उत्तराखंड के देहरादून में शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें साझा की है। अदाकारा ने लिखा है, ”नयी शुरुआत के लिए पूरी टीम को बधाई दो।” ‘बधाई दो’ का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं।

उन्होंने इससे पहले फिल्म ‘हंटर’ (2015) का निर्देशन किया था। ‘बधाई हो’ की कहानी लिखने वाले सुमन अधिकारी और अक्षत घिल्डियाल ने ही इस फिल्म की भी कहानी लिखी है। ‘बधाई हो’ में आयुष्मान खुराना, सुरेखा सिकरी और सान्या ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और इसका निर्देशन रवींद्रनाथ शर्मा ने किया था।

संबंधित समाचार