मीरजापुर: …जब पाकिस्तानी जेल से 11 साल बाद अपने वतन लौटा पुनवासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। पाकिस्तानी जेल से 11 साल बाद लौटे पुनवासी को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने फूलों का गुलदस्ता और मिठाई प्रदान कर पुनवासी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। कहा कि पुनवासी को हर संभव मदद दी जायेगी। इस दौरान पुनवासी ने सहमी हुई आवाज में किस …

मीरजापुर। पाकिस्तानी जेल से 11 साल बाद लौटे पुनवासी को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने फूलों का गुलदस्ता और मिठाई प्रदान कर पुनवासी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। कहा कि पुनवासी को हर संभव मदद दी जायेगी। इस दौरान पुनवासी ने सहमी हुई आवाज में किस प्रकार से भटक कर वह पाकिस्तान की जेल में पहुंच गया तथा वहां मिली पीड़ा को प्रकट किया।

बताते चलें कि 11 वर्ष पूर्व जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव निवासी पुनवासी राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान की सरहद में प्रवेश कर गया था। जिसे पाकिस्तानी सैनिकों ने कब्जे में लेते हुए पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद कर दिया था। जिसके बारे में जानकारी होने पर भारत सरकार की पहल पर उसे रिहा कराया गया।

मंगलवार को वह बेगमपुरा एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचा, फिर वहां से सड़क मार्ग जनपद में आया है। उसे लाने के लिए यहां से एक पुलिस जवान के अलावा उसकी बहन और बहनोई को रवाना किया गया था। जिनके साथ वहां आवश्यक कार्यवाही को पूर्ण कर अमृतसर से मिर्जापुर लौटा है। इस दौरान 11 वर्षों के बाद अपने वतन लौटे पुनवासी को देखकर ग्रामीणों की आंखें खुशी के आंसुओं से नम हो गई थी। उसे देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

अब परिवार में कोई नहीं
पुनवासी के परिवार में अब कोई नहीं है। वह अपने जीजा के घर से लापता हुआ था। अब घर जाने की बात कह कर हंस पड़ता है। उसकी मानसिक हालत अभी भी ठीक नहीं है। सिटी ब्लाक के भरूहना में रहने वाले 35 वर्षीय पुनवासी की शादी हो चुकी थी। पत्नी का गौना आने के पहले ही वह विक्षिप्त हो गया।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि उसका पता गलत होने के कारण लंबा वक़्त उसके परिजनों को तलाशने में लगा। इसके परिवार में अब कोई नहीं है, लिहाजा हर प्रकार से मदद की जायेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका