मीरजापुर: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत होने के साथ ही तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों में से एक हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मामला विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत सीताकुण्ड मोड़ के पास का है। जानकारी के अनुसार मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर …

मीरजापुर। दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत होने के साथ ही तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों में से एक हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मामला विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत सीताकुण्ड मोड़ के पास का है। जानकारी के अनुसार मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर अकोढी सीताकुंड के पास दो बाइकों की हुई टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसमे दो की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जबकि एक की मौत हो गई है।

बताते चले कि मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बजे शाम विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपत्ती निवासी साहब अली पुत्र गप्फार अली 47 वर्ष व गोडसर पांडेय निवासी निजामुद्दीन पुत्र सैयाद 25 वर्ष मीरजापुर से वापस घर आ रहे थे। प्रयागराज जनपद के मांडा थाना के मसौली गांव निवासी केशारीलाल पुत्र छप्पटलाल 35 वर्ष अपनी बाइक पर दशवंती पत्नी मेवालाल 47 वर्ष को बैठाकर वह भी गैपुरा की ओर आ रहा था।

दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जैसे ही अकोढी के सीताकुंड के पास पहुंचे थे दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए। जिसमें दशवंती को मामूली चोट लगी तथा केशारी लाल व निजामुद्दीन व साहब अली को गम्भीर चोटे आई है। मौके पर पहुंचे अष्ठभुजा चौकी प्रभारी नवनीत चौरसिया ने घायलों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने निजामुद्दीन 25 वर्ष व साहब अली 47 वर्ष की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

संबंधित समाचार