हल्द्वानी : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ दिए बयान पर बवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत के नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ दिए बयान पर बवाल मच गया है। यूथ कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका और सार्वजनिक मंच से माफी मांगने की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी इसकी निंदा की है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व …

हल्द्वानी,अमृत विचार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत के नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ दिए बयान पर बवाल मच गया है। यूथ कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका और सार्वजनिक मंच से माफी मांगने की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी इसकी निंदा की है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी मंगलवार की शाम को नैनीताल रोड स्थित बुद्ध पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भगत को यदि सत्ता का इतना ही गुमान है तो वे नेता प्रतिपक्ष की विस सीट से चुनाव लड़ कर दिखाएं।

उन्होंने मांग की है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सार्वजनिक मंच से नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगे यदि ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में प्रदीप नेगी, जीवन बिष्ट, विक्की, त्रिलोक कठायत, आशीष कुड़ई, हर्षित जोशी, पूरन बिष्ट, रिजवान आदि मौजूद थे। इधर कांग्रेसी नेता खजान पांडे ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि सत्ता के मद में चूर नहीं होना चाहिए। देवभूमि में महिलाओं की पूजा की जाती है भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष को इसका ध्यान  रखना चाहिए।

संबंधित समाचार