बरेली: लड़के को रेलकर्मी बताकर दबंग परिवार ने रचा ली शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। लड़के को रेलवे में बताकर हत्यारोपी परिवार ने बेटे का विवाह कर दिया। शादी के बाद जब महिला अपनी ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके ससुरालवाले हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। महिला ने जब इस बात को अपने परिजनों को बताने की बात कही तो ससुरालियों ने उसे …

अमृत विचार, बरेली। लड़के को रेलवे में बताकर हत्यारोपी परिवार ने बेटे का विवाह कर दिया। शादी के बाद जब महिला अपनी ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके ससुरालवाले हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। महिला ने जब इस बात को अपने परिजनों को बताने की बात कही तो ससुरालियों ने उसे अपहरण की धमकी देते हुए पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया।

बदायूं रोड निवासी युवती ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2015 में रामपुर के थाना पटवई के गांव मडौली निवासी विजय सिंह से हुआ था। तब लड़के वालों ने बताया था कि उनका बेटा रेलवे में नौकरी करता है। ससुराल जाने पर पता चला कि वह मोबाइल टावर पर सीसीटीवी लगाने का काम करता है।

इसके साथ ही उसकी ससुराल ज्यादातर लोग अपराधी है और चचिया ससुर किरनपाल पर 15 मामले दर्ज हैं। आरोप है कि सास संतोष, ससुर राजेन्द्र, जेठ अजय प्रताप, ननद रीना, ननदोई रवि तोमर उसपर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।

जेठ धर्मेन्द्र व सत्येन्द्र ने कई बार उसके साथ अभद्रता भी की। वहीं 2017 में वह दोबारा गर्भवती हुई तो ससुर ने गर्भपात की दवा खिला दी। वहीं पीड़िता ने बताया है कि आरोपी पति, जेठ, ससुर, चचिया ससुर गांव के ही तेजपाल नाम के व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार