बरेली: दरोगा, सिपाही समेत रिश्वत देने वाले तीन लोगों पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। छेड़खानी के मामले में चार्जशीट लगाने के नाम पर दरोगा और हेड कांस्टेबल ने वादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। दो दिन पहले इसका वीडियो वायरल हो गया तो एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के …

अमृत विचार, बरेली। छेड़खानी के मामले में चार्जशीट लगाने के नाम पर दरोगा और हेड कांस्टेबल ने वादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। दो दिन पहले इसका वीडियो वायरल हो गया तो एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके साथ ही रिश्वत देने वाले तीन लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शाही में वायरल हुए वीडियो में दरोगा हरिदास वर्मा और हेड कांस्टेबल मोहम्मद नाजिम ने कुछ समय पहले एक छेड़खानी के मामले में चार्जशीट लगाने के नाम पर लड़की पक्ष से 50 हजार रुपये की रिश्वत ले ली थी। इसकी सोमवार को रिश्वत का वीडियो वायरल हो गए। इसकी जानकारी होने पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को दोनों को निलंबित कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसके साथ ही पहली बार ऐसा हुआ है कि जिन लोगों ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए रिश्वत दी थी। पुलिस ने उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

शाही में एक रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनपर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार