बरेली: छात्रा के साथ सेल्फी लेने पर मारपीट, चौकी में काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कॉलेज से लौट रही छात्रा के पास बैठे युवक ने उसके साथ अपनी सेल्फी खींच ली। इसकी जानकारी होने पर छात्रा स्टेशन चौकी पर पहुंची और सारी बात बताई। यह देखकर आरोपी युवक वहां से भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जब इसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें छात्रा …

बरेली,अमृत विचार। कॉलेज से लौट रही छात्रा के पास बैठे युवक ने उसके साथ अपनी सेल्फी खींच ली। इसकी जानकारी होने पर छात्रा स्टेशन चौकी पर पहुंची और सारी बात बताई। यह देखकर आरोपी युवक वहां से भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जब इसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें छात्रा की क्लिक की फोटो भी निकल आई। इसके बाद युवक अपने बच्चों की कसम खाते हुए माफी मांगने लगा। इससे चौकी में एक घंटे तक हंगामा मचा रहा।

मंगलवार दोपहर सुभाषनगर की रहने वाली छात्रा सेटेलाइट से ऑटो से घर जा रही थी। इसी बीच ऑटो में छात्रा के पास बैठे युवक ने छात्रा के साथ अपनी सेल्फी खीच ली। छात्रा को शक हुआ तो वह चुपचाप ऑटो में बैठी रही लेकिन जैसे ही वह स्टेशन चौकी पर पहुंची तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। यह देखकर युवक ने वहां से भागने की कोशिश की। उसे भागता हुआ देख पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

जब उसके मोबाइल की तलाशी ली गई तो पुलिस को छात्रा का फोटो भी उसमें मिला। यह देखकर पुलिस ने उसे जेल भेजने की बात कहीं तो वह डर गया और अपनी गलती मानते हुए उसने बच्चों की कसम खाते हुए पुलिसकर्मियों के पांव छूकर खुद को छोड़ने की गुहार लगाई। एक घंटे तक चौकी में हंगामा मचा रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि रात तक उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

“मिलक के रहने वाले युवक ने ऑटो में एक लड़की के साथ फोटो खींच लिया था। उसे हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को उसका शांतिभंग में चालान किया जाएगा।” -गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली

संबंधित समाचार