हल्द्वानी: भगत ने बयान पर दी सफाई, कहा शब्द वापस लेता हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार । विवादित बयान के तूल पकड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने बचाव के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि आम बोलचाल की भाषा में मजाक किया था। यदि किसी को इसका बुरा लगा हो तो अपने शब्द वापस लेता हूं। इस संबंध में भगत ने ट्विट …

हल्द्वानी,अमृत विचार । विवादित बयान के तूल पकड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने बचाव के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि आम बोलचाल की भाषा में मजाक किया था। यदि किसी को इसका बुरा लगा हो तो अपने शब्द वापस लेता हूं। इस संबंध में भगत ने ट्विट भी किया है।

बुधवार को पत्रकारों के सामने सफाई देते हुए भगत ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने हृदयेश के बयान पर चुटकी लेते हुए मजाकिया लहजे में टिप्पणी की थी। वह नेता प्रतिपक्ष का सम्मान करते हैं। वह एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उनके शब्दों से यदि किसी को बुरा लगा है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं। हालांकि उन्होंने सीएम की तरह नेता प्रतिपक्ष से माफी नहीं मांगी। बता दें कि मंगलवार को भीमताल में भगत ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नेता प्रतिपक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

भगत का ट्विट
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश जी प्रदेश की सम्मानित नेता हैं और चुनावी क्षेत्र एक होने के कारण नोकझोंक होना स्वाभाविक है। उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था। अगर उन्हें क्षति पहुँची है तो मैं अपना बयान सम्मानपूर्वक वापस लेता हूं।

संबंधित समाचार