यूपी एटीएस की छापेमारी, खलीलाबाद से रोहिंग्या अजीजुल्लाह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (यूपी एटीएस) ने बुधवार को छापेमारी कर म्यांमार के रहने वाले अजीजुल हक उर्फ अजीजुल्लाह को खलीलाबाद, संत कबीर नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खातों में कई स्रोतों से रकम आई है। आरोपी के फोन की गहन पड़ताल की जा रही है। आरोपी …

अमृत विचार, लखनऊ। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (यूपी एटीएस) ने बुधवार को छापेमारी कर म्यांमार के रहने वाले अजीजुल हक उर्फ अजीजुल्लाह को खलीलाबाद, संत कबीर नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खातों में कई स्रोतों से रकम आई है। आरोपी के फोन की गहन पड़ताल की जा रही है।

आरोपी ने फर्जी कागजातों पर दो भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे। वह 2002 से भारत में रह रहा है। उससे मिली जानकारी के आधार पर एटीएस की टीमें कई और जगह छापा मार रही है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि म्यांमार निवासी रोहिंग्या अवैध रूप से भारत में प्रवेश करके सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर में रह रहा है।

पता चला कि म्यांमार के रहने वाले इस शख्स ने दो पासपोर्ट भी फर्जी राशन कार्ड, मार्कशीट और प्राथमिक पाठशाला के ट्रांसफर सर्टिफिकेट के आधार पर बनवाए हैं। इन पासपोर्ट पर इसने सऊदी अरब और बांग्लादेश की यात्रा की। 2017 में उसने अपनी मां, बहन और दो भाइयों को भी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराया और उनके भी फर्जी दस्तावेज बनवाए।

यह भी पता चला है कि अजीजुल्लाह के खाते में विभिन्न व्यक्तियों, फर्मों और विदेशों से भी काफी पैसा आया है, जिसकी जांच की जा रही है। वह मूल रूप से म्यांमार में नयाफारा, थाना बुलिडंग, जिला आक्याब रखाइन का रहने वाला है और इस समय संत कबीर नगर में नौरो गांव, पोस्ट व थाना बखिरा, चमरसन में रह रहा था।

20 साल पहले भारत में अवैध रूप से घुसा
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 2001 में ये बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था। मामले में बदरे आलम, निवासी- ग्राम नौरो, पोस्ट व थाना बखीरा ने बताया कि अजीजुल्लाह उसका सगा बेटा नहीं है और न ही उसका रिश्तेदार है। बल्कि उसके बेटे इनायत उल्ला को मुंबई में मिला था। अजीजुल्लाह ने खुद को अनाथ बताया, जिस पर उसे दया आ गई और उसे वह घर ले आया। बदरे आलम ने बताया कि उसने अजीजुल्लाह का नाम अपने राशनकार्ड में दर्ज करवा दिया, जिसके आधार पर इसने भारतीय पासपोर्ट और अन्य कागजात बनवा लिए।

संबंधित समाचार