अमेठी: किसान मेला हुआ आयोजित, कृषि विशेषज्ञों ने दी जानकारी
अमेठी, अमृत विचार। किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत जनपद अमेठी के विकास खण्ड मुसाफिरखाना, भादर, सिंहपुर व जामों में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विकास खण्ड मुसाफिरखाना में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेश पासी ने फीटा काटकर मेले का उद्वघाटन किया। कृषि, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, बाल विकास, ग्राम विकास, पंचायतीराज, वन …
अमेठी, अमृत विचार। किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत जनपद अमेठी के विकास खण्ड मुसाफिरखाना, भादर, सिंहपुर व जामों में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विकास खण्ड मुसाफिरखाना में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेश पासी ने फीटा काटकर मेले का उद्वघाटन किया।
कृषि, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, बाल विकास, ग्राम विकास, पंचायतीराज, वन आदि विभागो के स्टालो का निरीक्षण किया गया। मेले में कृषि वैज्ञानिक डा. आरके आनन्द ने किसानो को रबी फसलो में लगने वाले कीट, रोग नियंत्रण एवं बचाव की जानकारी एवं कृषि में विविधीकरण को बढावा देने की जानकारी दी गयी। मेले में प्रगतिशील किसानों द्वारा किसानों के सम्मुख अपने अनुभवों को साझा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कृषि यंन्त्र खरीदने वाले 1 किसान को रोटावेटर, 2 किसान को सुपर सीडर का स्वीकृति पत्र व 2 किसानो को नैपसेक स्प्रेयर का वितरण किया गया। 3 किसानो को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। विकास खण्ड भादर में मुख्य अतिथि डा. अकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान मेले में लगे हुए विभिन्न विभागो के स्टालो का निरीक्षण किया गया।
कृषि वैज्ञानिक डा. ओपी सिंह द्वारा जैविक खेती एवं रबी फसलों की समसामयिक जानकारी दी गयी। जिला कृषि अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओ की जानकारी दी गयी। इसके अलावा प्रगतिशील किसान अम्बिका प्रसाद त्रिपाठी द्वारा एफपीओ के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
