अयोध्या: रोजगार मेले में मिला 46 लोगों को रोजगार
अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 175 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लेकिन केवल 46 को ही रोजगार मिला। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक सेवायोजन पदम् वीर कृष्ण बताया कि शासन और प्रशासन के …
अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 175 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लेकिन केवल 46 को ही रोजगार मिला।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक सेवायोजन पदम् वीर कृष्ण बताया कि शासन और प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी वेलस्पेन इण्डिया लिमिटेड, अंजर, जिला-कच्छ,गुजरात और बेनथुना फर्टीलाइजर के एचआर विभाग की ओर से सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले 175 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
वेलस्पन कंपनी की ओर से ट्रेनी पद के लिए 36 और बेनथुना फर्टिलाइजर की ओर से ट्रेनी सेल्समैन के लिए 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिभाग के लिए अहर्ता जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल एवं इण्टर पास तथा आईटीआई उत्तीर्ण तथा उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच तय की गई थी।
