आज का राशिफल | 07 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कारोबार में नये अनुबंध हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। हालांकि आपको सबके प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। वृष राशि आज कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। व्यापारिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। आपके सभी काम …

मेष राशि

आज आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कारोबार में नये अनुबंध हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। हालांकि आपको सबके प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।

वृष राशि

आज कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। व्यापारिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। आपके सभी काम सरलता से पूरे हो जायेंगे। विवादित मामलों को सुलझा लेंगे। आवेश में आकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज संतान के लिये बहुत ही अच्छा समय रहने वाला है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। कला जगत से जुड़े लोगों को नये मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में फेरबदल करने का विचार बनायेंगे। अच्छा अवसर है।

कर्क राशि

आपकी कार्य क्षमता में कमी आयेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है। करियर के लिये प्रयास लाभकारी होंगे। व्यापार में मंदी देखनी को मिल सकती है। चिंता और तनाव में रहेंगे। आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

सिंह राशि

नये व्यापारिक अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त होगा। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में शुभ मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। जरूरतमंदों की मदद करें।

कन्या राशि

आज बचपन के किसी मित्र से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। जीवनसाथी को करियर में लाभ प्राप्त होगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे होने के योग बन रहे हैं। अच्छा अवसर है।

तुला राशि

आज परिवार में आपकी पूंछ-परख बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार होने के योग बन रहे हैं। जॉब में अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज महत्वपूर्ण योजनाओं पर विराम लगने की आशंका है। किसी अहम मुद्दे पर घर में बातचीत हो सकती है। सोच-समझकर ही लोगों के सामने आपनी बात रखें। बाहर के तले-भुने भोजन से बचें। यह आपके लिए हितकर होगा।

धनु राशि

आज कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त होगा। शत्रुओं की समस्या से मुक्ति मिलेगी। प्रेमी जन से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा।

मकर राशि

परिवार के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े और जाने-माने लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। सहयोगियों के साथ मिलकर नये काम की योजना बनायेंगे।

कुंभ राशि

आज व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा की संभावना भी प्रबल हो रही है। छोटे उद्यमियों को नया काम करने की प्रेरणा मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें। सबका सम्मान करें।

मीन राशि

आज आपके व्यवहार में आक्रमता हो सकती है। मन में किसी तरह की कंफ्यूजन है तो उसे दूर कर लें। बच्चों को पढ़ाई में बाधा महसूस होगी। आवश्यक न हो तो आज यात्रा और महत्वपूर्ण कार्य न करें।