बरेली: अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल को तोड़ने पर हंगामा, बीडीए वीसी पर पथराव
बरेली, अमृत विचार। शहर में स्थित रामगंगा नगर आवासीय योजना के अंतर्गत चिन्हित की गई भूमि पर अवैध रूप से एक धार्मिक स्थल का निर्माण कराया गया था। धार्मिक स्थल पर किए गए अवैध कब्जे को बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह के निर्देशन में गुरुवार को करीब 12 बजे तोड़ दिया गया। धार्मिक स्थल तोड़े जाने …
बरेली, अमृत विचार। शहर में स्थित रामगंगा नगर आवासीय योजना के अंतर्गत चिन्हित की गई भूमि पर अवैध रूप से एक धार्मिक स्थल का निर्माण कराया गया था। धार्मिक स्थल पर किए गए अवैध कब्जे को बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह के निर्देशन में गुरुवार को करीब 12 बजे तोड़ दिया गया। धार्मिक स्थल तोड़े जाने से आक्रोशित लोगों ने बीडीए वीसी और वहां पर मौजूद टीम पर पथराव करने के साथ ही घेराव भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई, क्योंकि वहां पर विरोध करने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा है। आक्रोशित भीड़ अब भी हंगामा कर रही है।
