मुरादाबाद: टीएमयू ने श्रीराम मंदिर निर्माण में दिए 35 लाख रुपये
मुरादाबाद, अमृत विचार। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण के लिए मुरादाबाद ने अपनी हिस्सेदारी निभानी शुरू की है। तीर्थांकर महावीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन द्वारा दिए अंश का चेक (35 लाख रुपये) श्रीराम मन्दिर निधि में रविन्द्रकीर्ति महाराज (पीठाधीश्वर टीएमयू जिनालय) और दिनेश कुमार (हस्तिनापुर जम्बूदीप जैन तीर्थक्षेत्र) द्वारा भेंट किया गया। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण के लिए मुरादाबाद ने अपनी हिस्सेदारी निभानी शुरू की है। तीर्थांकर महावीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन द्वारा दिए अंश का चेक (35 लाख रुपये) श्रीराम मन्दिर निधि में रविन्द्रकीर्ति महाराज (पीठाधीश्वर टीएमयू जिनालय) और दिनेश कुमार (हस्तिनापुर जम्बूदीप जैन तीर्थक्षेत्र) द्वारा भेंट किया गया।
अभियान को लेकर शहर में आये वरिष्ठ प्रचारक विश्व हिन्दू परिषद के निवर्तमान संगठन महामंत्री, सरंक्षक ने अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं के उत्साह बढ़ाया है। अभियान की बैठक में दिनेश कुमार ने कहा कि 70 एकड़ भूमि पर विश्व के अद्वितीय धर्मस्थल का निर्माण हो रहा है। मन्दिर में वलिदानियों का स्मारक और इतिहास के साथ-साथ संग्रहालय, ग्रंथालय, रंगभूमि, यज्ञशाला, सम्मेलन केंद्र, सत्संग भवन, यज्ञशाला, धर्मशाला, अभिलेखागार, अतिथि भवन, प्रशासनिक भवन, अनुसंधान केन्द्र, आवासीय परिसर, प्रदर्शनी, पार्किंग रहेगी।
बैठक में प्रान्त व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल, विभाग प्रचारक प्रीतम सिंह, सह विभाग प्रचारक धनंजय सिंह, विभाग संघचालक ओमप्रकाश शास्त्री, विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन, महानगर संघचालक डा.विनीत गुप्ता, महानगर कार्यवाह सुरेन्द्र पाल सिंह, नवल वार्ष्णेय, नागेंद्र सिंह, सतीश अरोरा, कपिल नारंग, प्रभात गोयल आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
