मुरादाबाद: अब नए सिरे से होगा पंचायतों का परिसीमन
मुरादाबाद, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत के वार्डों का निस्तारण अब नए सिरे होगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने नई तिथियां जारी कर दी हैं। सात जनवरी से 10 जनवरी के बीच परिसीमन के बाद वार्डों सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद उन्हें ब्लॉकों के अलावा ग्राम पंचायतों में भी चस्पा किया …
मुरादाबाद, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत के वार्डों का निस्तारण अब नए सिरे होगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने नई तिथियां जारी कर दी हैं। सात जनवरी से 10 जनवरी के बीच परिसीमन के बाद वार्डों सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद उन्हें ब्लॉकों के अलावा ग्राम पंचायतों में भी चस्पा किया जाना है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। 15 से 16 जनवरी तक अंतिम प्रकाशन करना है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। नए सिरे से परिसीमन पर विचार हो रहा है।
अपर मुख्य सचिव के आदेश से पहले ही परिसीमन की कार्रवाई करने के बाद डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी प्रस्तावित सूचियों का प्रकाशन करा चुकी है। नए कार्यक्रम में तीन दिन का समय प्रकाशन के लिए और मिल गया है। हालांकि वार्डों की अंतिम प्रकाशन के बाद प्रशासन को करीब 130 आपत्तियां मिल चुकी हैं।
बुधवार को आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए तैयारी थी। दो ब्लॉकों की आपत्तियों का निस्तारण होना था। लेकिन नया कार्यक्रम जारी होने के बाद पूरी कार्रवाई रोक दी गई। अब दो दिन आपत्तियां और ली जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची को 18 जनवरी तक पंचायती राज निदेशालय को भेजना है। समय से सभी काम को निपटाने के आदेश दिए हैं।
नए कार्यक्रम के मुताबिक इस तरह होगा परिसीमन
ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों
की प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन सात से 10 जनवरी तक
प्रस्ताविक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) पर आपत्तियां प्राप्त किया जाना 11 से 12 जनवरी तक
वार्डों को लेकर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण 13 से 14 जनवरी तक
प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की अंतिम सूची का प्रकाशन 15 से 16 जनवरी तक
