AUS vs IND: भारत के 299वें टेस्ट खिलाड़ी बने नवदीप सैनी
सिडनी। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को तीसरे टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट में अपना पदार्पण किया और वह टेस्ट पदार्पण करने वाले भारत के 299वें खिलाड़ी बन गए। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सैनी को टेस्ट कैप प्रदान की। इससे पहले मेलबोर्न के दूसरे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज शुभमन …
सिडनी। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को तीसरे टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट में अपना पदार्पण किया और वह टेस्ट पदार्पण करने वाले भारत के 299वें खिलाड़ी बन गए। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सैनी को टेस्ट कैप प्रदान की।
इससे पहले मेलबोर्न के दूसरे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पदार्पण किया था और वह भारत के लिए टेस्ट पदार्पण करने वाले क्रमशः 297वें और 298वें खिलाड़ी बने थे।
Congratulations @navdeepsaini96. He realises his dream of playing Test cricket for #TeamIndia today. A proud holder of ? 299 and he receives it from @Jaspritbumrah93. #AUSvIND pic.twitter.com/zxa5LGJEen
— BCCI (@BCCI) January 6, 2021
सैनी ने अपने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को आउट किया। भारत के लिए यह छठा मौका है जब उसके पदार्पण करने वाले खिलाड़ी ने विपक्षी टीम के पदार्पण करने वाले खिलाड़ी को आउट किया है। दूसरी तरफ विल पुकोस्की टेस्ट पदार्पण करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 460वें टेस्ट क्रिकेटर बने हैं। पुकोस्की इसके साथ ही उन 73 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में शामिल हो गए जिन्होंने सिडनी पर अपने टेस्ट करियर का आगाज किया है।
28 वर्ष के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी लगातार 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं। नवदीप सैनी भारत के लिए टी-20 और वनडे इंटरनेशनल में पहले ही डेब्यू कर चुके हैं। नवदीप सैनी ने भारत के लिए 9 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 13 झटके और जबकि 7 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 6 विकेट अपने नाम किये हैं।
