बांदा: चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। गांव खुरहंड में गुरुवार की दोपहर सड़क निर्माण के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। फायिरंग में गोली लगने से एक पक्ष में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों परिवारों में प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई …

बांदा, अमृत विचार। गांव खुरहंड में गुरुवार की दोपहर सड़क निर्माण के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। फायिरंग में गोली लगने से एक पक्ष में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों परिवारों में प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। घायल युवक की मां प्रधान हैं, जबकि मरने वाले की मां चुनाव हारी थी।

बांदा जिले के खुरहंड गांव में रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह की पत्नी आशोका कुमारी प्रधान हैं। उन्होंने गांव के ही छत्रपाल की पत्नी बसंती देवी को चुनाव हराया था। इसके चलते दोनों परिवारों के चुनावी रंजिश चली आ रही है। गांव में जिला पंचायत ओर से सड़क का निर्माण हो रहा है। दोनों पक्षों में उस वक्त झगड़ा शुरू हुआ जब सड़क निर्माण का प्रधान का बेटा विकास सिंह विरोध कर रहा था, जबकि बसंती देवी का पुत्र अजीत सिंह ठेकेदार के पक्ष में सड़क बनवा रहा था।

गुरुवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में फायरिंग और मारपीट शुरू हो गई। गोली लगने से अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई अभय सिंह और दूसरे पक्ष से विकास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अजीत के पिता पूर्व प्रधान छत्रपाल ने बेटे की गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार