AUS vs IND: मार्नस लाबुशेन और विल पुकोवस्की की हाफ सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत
सिडनी। मार्नस लाबुशेन (नाबाद 67) और पदार्पण मैच खेल रहे विल पुकोवस्की (62) के शानदार अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वर्षाबाधित तीसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 55 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए। भारत की …
सिडनी। मार्नस लाबुशेन (नाबाद 67) और पदार्पण मैच खेल रहे विल पुकोवस्की (62) के शानदार अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वर्षाबाधित तीसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 55 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नवदीप सैनी ने एक-एक विकेट लिया।
✔️ Will Pucovski fifty
✔️ Marnus Labuschagne fifty
✔️ Just two wickets lostAustralia looked ? on the first day in Sydney.#AUSvIND SCORECARD ▶️ https://t.co/Zuk24dsH1t pic.twitter.com/AFNlAnWGSo
— ICC (@ICC) January 7, 2021
ऑस्ट्रेलिया की ओर से लाबुशेन ने 149 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 67 रन बनाए जबकि पुकोवस्की ने 110 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए। स्टंप्स तक लाबुशेन 62 रन बनाकर जबकि स्टीवन स्मिथ 64 गेंदों में पांच शानदार चौकों की मदद से 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन मोहम्मद सिराज ने पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर डेविड वार्नर को स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कर छह रन के स्कोर पर मेजबान टीम को पहला झटका दिया। वार्नर आठ गेंदों में पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लाबुशेन ने पुकोवस्की का बखूबी साथ दिया और दोनों ने धीरे-धीरे खेलते हुए पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।
इस बीच, रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेल कई बार रोकना पड़ा और पहले दिन केवल 55 ओवर का खेल ही हो सका। पुकोवस्की और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की शानदार साझेदारी की। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने पुकोवस्की को पगबाधा आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पुकोवस्की ने 110 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए।
पुकोवस्की को पारी में दो बार जीवनदान मिला। पहली बार 26 रन के निजी स्कोर पर पुकोवस्की का अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक बहुत ही आसान सा कैच छोड़ दिया जबकि दूसरी बार 32 रन के स्कोर पर सिराज की गेंद पर पंत ने ही पुकोवस्की को पवेलियन भेजने का एक और मौका गंवा दिया जोकि मेहमान टीम को भारी पड़ा।
पुकोवस्की के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ शानदार फार्म में दिखे और उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ चाैके लगाने शुरू कर दिए। लाबुशेन और स्मिथ ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इस बीच लाबुशेन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कुछ खास परेशान नहीं कर पाया। बुमराह ने 14 ओवर में तीन मेडन ओवर फेंके लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
सिराज ने 14 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिया। अश्विन ने 17 ओवर गेंदबाजी की लेकिन उन्हें भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे नवदीप सैनी ने सात ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। स्मिथ और लाबुशेन मेजबान टीम की पारी काे संभाले हुए हैं और टीम को एक मजबूत स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि भारत को ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत स्कोर बनाने से राेकना है तो दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को कुछ कमाल करना होगा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक लाबुशेन 67 रन बनाकर जबकि स्टीवन स्मिथ 64 गेंदों में पांच शानदार चौकों की मदद से 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
