11 फरवरी को हो सकती है आईपीएल 2021 की नीलामी, 20 जनवरी तक टीमों को रिटेन प्लेयर्स की देनी होगी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना महामारी के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल के 13वें संस्करण के सफल आयोजन के बाद 2021 में इसके अगले संस्करण को भारत में ही आयोजित करने को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं जिसके लिए 11 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है। आईपीएल की संचालन परिषद …

मुंबई। कोरोना महामारी के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल के 13वें संस्करण के सफल आयोजन के बाद 2021 में इसके अगले संस्करण को भारत में ही आयोजित करने को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं जिसके लिए 11 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है।

आईपीएल की संचालन परिषद की हाल में वर्चुअल बैठक हुई थी लेकिन आईपीएल के 14वें संस्करण के लिए तारीखों और मैच के आयोजन के लिए स्थानों के चयन को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं किया गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यह स्पष्ट कर चुका है कि 2021 आईपीएल में आठ टीमें ही हिस्सा लेंगी।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने  सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए सभी आठों फ्रेंचाइजियों को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है।

 

संबंधित समाचार