वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ 2 का इंतजार हुआ खत्म, मनोज बाजपेयी ने बताई रिलीज डेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी 12 फरवरी को अपने हिट वेब शो ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इसमें वे एनआईए एजेंट श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। जासूसी पर आधारित शो की रिलीज की तारीख 12 फरवरी, 2021 बताई गई है। साउथ की स्टार सामंथा अक्किनेनी भी …

मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी 12 फरवरी को अपने हिट वेब शो ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इसमें वे एनआईए एजेंट श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। जासूसी पर आधारित शो की रिलीज की तारीख 12 फरवरी, 2021 बताई गई है। साउथ की स्टार सामंथा अक्किनेनी भी दूसरे सीजन में नजर आएंगी।

बाजपेयी के अलावा इस शो के साथ प्रियामणि, शारिब हाशमी और शरद केलकर भी वापसी करेंगे। राज और डीके द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस किए गए शो में दर्शन कुमार, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा, महेक ठाकुर और सीमा बिस्वास भी हैं। इस सीरीज में तमिल सिनेमा के माइम गोपी, रवींद्र विजय, देवदर्शनी चेतन, अनंदसामी और एन.अलगामपरुमल भी दिखाई देंगे।

राज और डीके ने कहा, “पहले सीजन की प्रतिक्रिया जबरदस्त थी। हमें उम्मीद है हम फिर से दर्शकों के सामने ऐसी कहानी लाएंगे जो पहले सीजन की तरह ही आकर्षक है। पिछले 16 महीनों से हमसे पूछा जा रहा था कि सीजन 2 कब आ रहा है। महामारी के कारण हमारी टीम ने घर से भी काफी काम किया। हम शो में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं और प्रशंसकों को यकीन दिलाना चाहते हैं कि द फैमिली मैन के नए सीजन में हमारे पास कई सरप्राइज हैं।

 

संबंधित समाचार