देवरिया: प्रभारी मंत्री ने नवनिर्मित बरियापुर थाना का किया उद्घाटन
देवरिया, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने नवनिर्मित बरियापुर थाना का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार राज्य का सीमावर्ती होने के कारण इस थाने को काफी अहम बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी जो भी समस्याएं हों उसका समाधान आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ निपटाने को प्राथमिकता देनी चाहिए। …
देवरिया, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने नवनिर्मित बरियापुर थाना का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार राज्य का सीमावर्ती होने के कारण इस थाने को काफी अहम बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी जो भी समस्याएं हों उसका समाधान आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ निपटाने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
सदर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि थाना लोकार्पण यादगार का एक अवसर है। जनता को पुलिस का सहयोग व सहायता जल्द मिले और थाने की दूरियां कम हों, इसके लिए पूरे प्रदेश में थानों की संख्या बढ़ाने का कार्य किया गया है। सरकार की जनता की सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग के अपराध नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।
सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में थाने का स्थापना होना अपराधियों पर शिकंजा कसने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभ्य लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करें और अपराधियों के साथ कड़ाई बरते। सदर रामपुर कारखाना कमलेश शुक्ला ने कहा कि इस थाने के बनने से जन समस्याओं के निस्तारण में त्वरित गति आयेगी।
जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर इस थाना के बनने से अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि बरियारपुर पीएचसी, पावरहाउस के बगल में थाना भवन बनाये जाने के लिये जमीन को चिन्हित किया गया है, जिससे अन्तर्विभागीय कार्यों और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जनमानस के लिए काफी उपयोगी होगा। आगे भी ऐसे जगहो पर थाने की जमीन चिन्हित करने का प्रयास होगा।
पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने कहा कि अभी तीन नए थाने प्रस्तावित हैं, जिनमें खामपार-बनकटा थाना क्षेत्र से हरेराम चौराहा, सलेमपुर में सरौरा एवं सदर कोतवाली देहात के रुप में सोनूघाट में थाना बनाया जाना प्रस्तावित है। पांच नए थाने बनने से अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण में और सुधार होगा। बरियारपुर में पीएचसी और पावरहाउस के पास ही थाना भवन बनने से अच्छी टाउनशिप भी विकसित होगी और कार्य सम्पादनों में भी सुगमता होगी। उन्होंने बताया कि इस थाना क्षेत्र में 51 गांव सदर कोतवाली से 21 गांव रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से कुल 72 गांव इस थाने में सम्मिलित किये गये हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय, श्रीयश तिवारी ने मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों का भी स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस मौके पर गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, सदर एसडीएम सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्रीयश तिवारी, अग्निशमन अधिकारी एसएस राय, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, अजय शाही, गंगा शरण पाण्डेय, प्रवीण निखर, कृपा शंकर उपाध्याय, भूपेन्द्र सिंह, दीपक जायसवाल, नागेश पति त्रिपाठी, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय सिंह, सदर कोतवाल राजू सिंह, दीपक कुमार, राजेश मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी, संबंधित अधिकारी, एवं ब्रम्हानंद मिश्र क्षत्रिय प्रबुद्ध जन आदि उपस्थित रहे।
