शाहजहांपुर: हादसे में नाबालिग मजदूर की मौत, फैक्ट्री मालिक ताला डालकर फरार
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग की नमकीन फक्ट्री की मशीन में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर जमकर हंगामा काटा। वहीं फैक्ट्री मालिक फरार मौका देखकर फरार हो गया। हादसा सुबह पांच बजे हुआ लेकिन दूसरे मजदूरों को इसकी जानकरी 10 बजे …
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग की नमकीन फक्ट्री की मशीन में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर जमकर हंगामा काटा। वहीं फैक्ट्री मालिक फरार मौका देखकर फरार हो गया। हादसा सुबह पांच बजे हुआ लेकिन दूसरे मजदूरों को इसकी जानकरी 10 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना रोजा क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी निवासी 17 वर्षीय निखिल की मशीन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि नाबालिग का शव मशीन के अंदर कई घंटों तक फंसा रहा। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें देर से सूचित किया। इसे लेकर परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। वहीं मौके का फायदा उठाकर फैक्ट्री का मालिक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शाहजहांपुर में इस तरह की ये तीसरी घटना है। दो दिन पहले एक पॉप्स फैक्ट्री में युवती की मौत हो गई। वहीं पिछले महीने पिपरोला क्षेत्र में बाल श्रमिक की भी फैक्ट्री में हुए हादसे में मौत हो चुकी है।
