मुरादाबाद: रामगंगा पुल की रेलिंग का निर्माण शुरू, होगा जगमग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। गाजियाबाद( मुरानगर) हादसा के बाद लोक निर्माण विभाग को रामगंगा पुल के जीर्णोद्वार की याद आई। लाकडाउन के पहले इसे मरम्मत के लिए बंद किया गया था। पुल के खंभे और बेयरिंग की मरम्मत तो कर दी गया थी लेकिन, जर्जर रेलिंग का निर्माण नहीं हुआ था। अब पुल के दोनों तरफ विद्युत …

मुरादाबाद,अमृत विचार। गाजियाबाद( मुरानगर) हादसा के बाद लोक निर्माण विभाग को रामगंगा पुल के जीर्णोद्वार की याद आई। लाकडाउन के पहले इसे मरम्मत के लिए बंद किया गया था। पुल के खंभे और बेयरिंग की मरम्मत तो कर दी गया थी लेकिन, जर्जर रेलिंग का निर्माण नहीं हुआ था। अब पुल के दोनों तरफ विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं, जिन पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।

पुल एलईडी लाइट की रोशनी से जगमग होने से आवागमन में सहूलियत होगी। मुरादाबाद से रामपुर नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला रामगंगा नदी का पुल लगभग 1955 में बनाया गया था। पैंसठ साल पुराने पुल की जीर्णशीर्ण हालत को देखते हुए इसे यातायात के लिहाज से खतरनाक घोषित किया गया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल के पिलर में बेयरिंग बदलने संबंधी निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया। साढ़े छह सौ मीटर लंबे पुल पर 14 पिलर हैं।

पुल पर 70 बेयरिंग की मरम्मत होनी थी। जिसे लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्च-अप्रैल 2020 में पूरा कर लिया गया था। इसके साथ ही पुल के ऊपर दोनों तरफ की रैलिंग की भी मरम्मत न होने से यह खस्ताहाल हो गई। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की रेलिंग को दोबारा से बनवाया जा रहा है। इसके लिए पुरानी रेलिंग को तोड़ने के साथ ही बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है।

लगेंगे 20 पोल और एलईडी लाइट
रामगंगा पुल की रेलिंग की मरम्मत के साथ ही दोनों तरफ 10-10 विद्युत पोल लगाए जाएंगे। जिन पर एलईडी लाइट भी लगेगी। इसके बाद रामगंगा पुल एलईडी लाइट की दुधिया रोशनी से जगमग होगा। रात के समय पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी।

लक्ष्मीनारायण, अधिशासी अभियंता
रामगंगा पुल की पुरानी रैलिंग जर्जर हो गई थी, जिसके चलते उसे तोड़वाकर नई रेलिंग का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही दोनों तरफ विद्युत पोल लगाकर एलईडी लाइट से पुल को रोशन किया जाएगा।

संबंधित समाचार