बाराबंकी: 27 लाख की लागत से बनने वाले नारायनपुर सम्पर्क मार्ग का हुआ शिलान्यास
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। जिला पंचायत द्वारा लगभग 27 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इटहुवा संपर्क मार्ग से नारायनपुर सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा के साथ संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा से जुडे सभी …
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। जिला पंचायत द्वारा लगभग 27 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इटहुवा संपर्क मार्ग से नारायनपुर सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा के साथ संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा से जुडे सभी पदाधिकारी जिस पद पर हैं जनता की सेवा के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, आने वाले समय में दरियाबाद विधानसभा प्रदेश में प्रथम स्थान पर होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण से दर्जनों गांवों के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिले सकेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम में विशेष रूप से मण्डल अध्यक्ष विवेक तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, मण्डल महामंत्री नीरज सिंह, देवेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान, रतनेश महराज, बच्चूलाल रावत, संजय वर्मा, कमलेश वर्मा, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, अमित त्रिवेदी, उस्मान अहमद, उमेश वर्मा, संजीव चौधरी, नन्हा वर्मा, मधुकर तिवारी, अजय वर्मा, रामफल रावत, सुरेश चन्द्र वर्मा, सत्या चतुर्वेदी, विनीत तिवारी, धीरबाबू शुक्ला, अवधेश तिवारी, संतोष वर्मा सहित क्षेत्र के अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
