अमेठी: आप पार्टी धर्म-जाति की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है- शोभनाथ भारती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदीशपुर, अमेठी। आम आदमी पार्टी धर्म जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है। उक्त बातें दिल्ली सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री शोभनाथ भारती ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगदीशपुर में कहीं। जगदीशपुर विकास खण्ड स्थित रामलीला मैदान अशोक मैरिज हाल में आम आदमी पार्टी अमेठी मीडिया प्रभारी आवेश हनफी …

जगदीशपुर, अमेठी। आम आदमी पार्टी धर्म जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है। उक्त बातें दिल्ली सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री शोभनाथ भारती ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगदीशपुर में कहीं।

जगदीशपुर विकास खण्ड स्थित रामलीला मैदान अशोक मैरिज हाल में आम आदमी पार्टी अमेठी मीडिया प्रभारी आवेश हनफी द्वारा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के पूर्व पर्यटन मंत्री शोभनाथ भारती का आप कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शोभनाथ भारती ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में निपुण है जबकि धरातल पर कोई काम नही कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो काम किए हैं उसकी चर्चा और बखान पूरा देश ही नहीं बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में दिल्ली मॉडल की प्रशंसा हो रही है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थय महिला सुरक्षा हो या बिजली पानी का मामला हो या आम आदमी की बुनियादी ज़रूरतें हो सभी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है भाजपा के नेता व मंत्री उन पर टूट पड़े हैं और वह दिल्ली गवरनेनस माडल और यूपी गवरनेनस माडल की तुलना करने में लगे हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने जीजीआईसी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप, जैनुल हसन, राजेश कुमार सिंह, डॉक्टर मलखान सिंह, जहीर खान, अमर नाथ पाण्डेय, हाजी नसरुद्दीन सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार