लखनऊ: अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले प्रसपा नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व महासचिव आदित्य यादव के द्वारा गांव-गांव पांव-पांव नगर-नगर डगर-डगर के कार्यक्रम को संपूर्ण जिले में और प्रदेश में जारी किया गया है। लखनऊ में भी कार्यक्रम किया जा रहा है लेकिन पुलिस विभाग के द्वारा उस कार्यक्रम को निरस्त करा दिया …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व महासचिव आदित्य यादव के द्वारा गांव-गांव पांव-पांव नगर-नगर डगर-डगर के कार्यक्रम को संपूर्ण जिले में और प्रदेश में जारी किया गया है। लखनऊ में भी कार्यक्रम किया जा रहा है लेकिन पुलिस विभाग के द्वारा उस कार्यक्रम को निरस्त करा दिया जाता है या बलपूर्वक गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाता है।

इसे लेकर व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अनिल वर्मा, महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना लखनऊ नगर अध्यक्ष कल्पेश द्विवेदी व पार्टी के अन्य प्रदेश जिले और नगर के पदाधिकारियों ने लखनऊ के कमिश्नर से मुलाकात की। इस दौरान रामबाबू रस्तोगी ने पुलिस कमिश्नर डी.के.ठाकुर को गणेश स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा उत्पन्न की गई बाधाएं को अवगत कराया।

वहीं यह मांग की कि हम शिवपाल यादव की विचारधारा को पत्रिका के माध्यम से समस्त व्यापारी वर्ग में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस कार्य को पुलिस के द्वारा बाधित ना किया जाए और व्यापार मंडल की लखनऊ के सभी संगठनों को बुलाकर व्यापारियों की बैठक किया जाए। डीके ठाकुर ने भी स्पष्ट किया कि प्रचार प्रसार के लिए पुलिस कोई रोक नहीं करेगी और संगठन की जब भी बैठक होगी लखनऊ के सभी छोटे बड़े दल को बुलाकर तभी व्यापार मंडल की और व्यापारियों की बैठक की जाएगी।

संबंधित समाचार