अयोध्या: राम के बारे में दीजिए जवाब, जीतिए नकद पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आपने रामलीला देखी होगी। राम कथा का श्रवण करते होंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और सनातन हिंदू संस्कृति के बारे में आपको बहुत कुछ पता होगा। आप इनसे जुड़े प्रश्नों का जवाब देकर नकद इनाम जीत सकते हैं। प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार मिलेगा। इसके …

अयोध्या। आपने रामलीला देखी होगी। राम कथा का श्रवण करते होंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और सनातन हिंदू संस्कृति के बारे में आपको बहुत कुछ पता होगा। आप इनसे जुड़े प्रश्नों का जवाब देकर नकद इनाम जीत सकते हैं। प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार मिलेगा। इसके अलावा पांच अन्य प्रतिभागियों को एक-एक हजार प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। प्रतियोगिता राम नगरी अयोध्या में 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

वर्तमान पीढ़ी को हिंदू समाज की मान्यताओं, परंपराओं से अवगत कराने और भारतीय संस्कृति को जनमानस तक पहुंचाकर जन जागरण एवं चेतना फैलाने के उद्देश्य से 16 जनवरी को अयोध्या के रामकोट स्थित अमावा मंदिर में सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के संयोजक शायण कुणाल और मृणाल किशोर ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 वर्ष 35 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते है। 9:00 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है और पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर ही किया जाएगा।

प्रतियोगिता भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित होगी  और इसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए सभी को कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करना होगा।

संबंधित समाचार