बरेली: पंचायत चुनाव में सिंबल पर नहीं समर्थित प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। यह पंचायत चुनाव बहुत अहम है। भाजपा काफी समय से पंचायत चुनाव की तैयारियां कर रही है। पार्टी पहली बार पंचायत चुनाव लड़ रही है। इसमें भाजपा का सिंबल नहीं मिलेगा लेकिन भाजपा समर्थित कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। पार्टी के लिए पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के आधार पर ही …

अमृत विचार, बरेली। यह पंचायत चुनाव बहुत अहम है। भाजपा काफी समय से पंचायत चुनाव की तैयारियां कर रही है। पार्टी पहली बार पंचायत चुनाव लड़ रही है। इसमें भाजपा का सिंबल नहीं मिलेगा लेकिन भाजपा समर्थित कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। पार्टी के लिए पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के आधार पर ही चुनाव जीता जाएगा। ये बातें पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस कार्यालय आयोजित पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठक में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहीं।

उन्होंने कहा कि चुनाव कैसे होंगे, अभी यह तय नहीं है। हो सकता है कि चार चरण में चुनाव हों। चुनाव में आबादी के हिसाब से आरक्षण रहेगा। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के स्तर पर ही टीमें बनाकर चुनाव की तैयारी करें व वार्ड प्रभारी सभी सामाजिक, राजनीतिक, प्रभावी व सभी वर्गों को जोड़कर चलें। यह चुनाव स्थानीय मुद्दों पर आधारित है। सभी अच्छे मन से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएं, पंचायत की संरचना से गांव में आधारभूत विकास हो सकता है। हमें विश्वास है कि इस पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि अच्छे कार्यकर्ताओं के निर्माण से ही समाज व राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। पार्टी का कार्यकर्ता ही पंचायत चुनाव जीते। इस चुनाव को जीतने के बाद 2022 में हम विधानसभा में 350 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महाराज सिंह, सोमपाल शर्मा, संतोष शर्मा, वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, अभय चौहान, निर्भय गुर्जर, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, सचिन माथुर, मुकेश राजपूत, दिनेश गंगवार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार