अयोध्या: प्रभात फेरी निकालकर गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व का हुआ आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरुगोविन्द सिंह जी महराज के प्रकाश पर्व पर फैजाबाद की सिख संगत की तरफ से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ रविवार को चौक में एकत्रित होकर किया गया। भजन-कीर्तन कर भ्रमण करते हुए अयोध्या गुरुद्वारा गुरुनानक गोविंद धाम के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान सिख …

अयोध्या। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरुगोविन्द सिंह जी महराज के प्रकाश पर्व पर फैजाबाद की सिख संगत की तरफ से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ रविवार को चौक में एकत्रित होकर किया गया। भजन-कीर्तन कर भ्रमण करते हुए अयोध्या गुरुद्वारा गुरुनानक गोविंद धाम के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान सिख संगत में महिलाएं, बच्चे, पुरुष भजन कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक गोविंद धाम पहुंचे।

प्रभात फेरी का शुभारंभ 10 जनवरी रविवार को किया गया। रविवार को ठंड में गुरुवाणी करते हुए प्रभात फेरी ने नगर में भ्रमण किया। लोगों ने मत्था टेककर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रभात फेरी पर नवनीत सिंह निशु बाबा व अमनदीप सिंह विशी की अगुवाई में पुष्पवर्षा भी किया गया। प्रभात फेरी में हैं राजेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरु चरन सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, जसवीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी, नवनीत सिंह निशु बाबा, सतनाम सिंह जब्बल, परमजीत सिंह पम्मा,अमनदीप सिंह विशी,हैरी,जस्सू शामिल रहे।

प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि गुरुद्वारा दुख निवारण की तरफ से 10 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा 20 जनवरी बुधवार को कीर्तन दरबार गुरुद्वारा दुखनिवारण खिड़की अली बेग में किया जाएगा उसके उपरान्त गुरु का लंगर किया जाएगा उसके बाद 21 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के जन्मोत्सव पर मुख्य कार्यक्रम खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में किया जाएगा इसके बाद गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंचप्यारों की अगुवाई में कीर्तन दरबार व लंगर का आयोजन होगा।

संबंधित समाचार