हल्द्वानी: लालकुआं में आरा मशीन से ट्रैक्टर ट्राली में लदे सागौन-शीशम के 20 गिल्टे पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिविजन की टीम ने एक आरा मशीन से ट्रैक्टर में लदे सागौन और शीशम की लकड़ी के 20 गिल्टे बरामद किए हैं। यह चोरी की लकड़ी है जो मशीन पर आई थी। बरामद लकड़ी की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। वन विभाग ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक/स्वामी के …

हल्द्वानी,अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिविजन की टीम ने एक आरा मशीन से ट्रैक्टर में लदे सागौन और शीशम की लकड़ी के 20 गिल्टे बरामद किए हैं। यह चोरी की लकड़ी है जो मशीन पर आई थी। बरामद लकड़ी की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। वन विभाग ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक/स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तराई पूर्वी वन डिविजन की डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि टीम ने रविवार की सुबह लालकुआं स्थित आरा मशीन में छापामारी की। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली यूके 04 एल 6474 में सागौन के चार और शीशम के 16 लट्ठे लदे हुए थे। टीम को देखते ही चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बरामद की लकड़ी की कीमत लाखों रुपये है। टीम ने लकड़ी को जब्त कर ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। वहीं अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में मनोज जोशी, लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी, सत्येन्द्र नाथ दुबे, ललित जोशी, शाहिद बेग आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार