लखनऊ: 53 लाख की लागत से मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, पूजा-अर्चना को उमड़ा जन सैलाब
बख्शी का तालाब, लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठवारा में 300 वर्ष पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार जहां पर्यटन विभाग द्वारा 53 लाख की लागत से किया गया। वहीं स्थानीय नागरिकों के द्वारा सैकड़ों की संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने दरबार मे पहुंच कर पूजा वन्दना की गई। इस अवसर …
बख्शी का तालाब, लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठवारा में 300 वर्ष पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार जहां पर्यटन विभाग द्वारा 53 लाख की लागत से किया गया। वहीं स्थानीय नागरिकों के द्वारा सैकड़ों की संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने दरबार मे पहुंच कर पूजा वन्दना की गई। इस अवसर पर प्रसाद व भंडारे का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन में भानु प्रताप सिंह( सचिन) मुख्य रहे। भोले के दरबार मे रात में भजन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार तथा प्रगतिशील समाजवादी के नेता शिवपाल सिंह यादव, क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी और बीकेटी ब्लाक प्रमुख मोहित सिंह सहित नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू आदि नेताओं ने भी भोले के दरबार में पूजा अर्चना की।
कठवारा ग्राम वासियों ने बताया कि इस मंदिर से पूरे गांव की आस्था जुड़ी हुई है। गोमती तट के किनारे आत्मदाह का स्थान है पर्यटन विभाग को यहां के विकास के लिए पत्र लिखा गया है।
