लखनऊ: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार
बख्शी का तालाब, अमृत विचार। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज की सर्विलांस टीम और बीकेटी थाने की पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की तीन कार बरामद हुई हैं। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस …
बख्शी का तालाब, अमृत विचार। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज की सर्विलांस टीम और बीकेटी थाने की पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की तीन कार बरामद हुई हैं।
जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण में गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
क्षेत्राधिकारी बख्शी का तालाब डॉक्टर हिरदेश कठेरिया ने बताया की बख्शी का तालाब थाने के उपनिरीक्षक हंसराज सिंह और पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज की सर्विलाँस टीम एयर फोर्स तिराहा पर मौजूद थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की कुछ अज्ञात लोग भौली से विश्रामपुर जाने वाली सड़क पर चोरी के वाहनों का सौदा कर रहे हैं।
इस सूचना पर संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया जबकि तीन लोग मौके से फरार हो गए। पूछताछ में पुलिस ने पकड़े गए युवकों की शिनाख्त विपिन तिवारी निवासी गोविंद नगर कानपुर और मंगल कश्यप निवासी पलटन छावनी मडिगांव के रूप में की। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की तीन कार बरामद हुई। इनमें से एक कार आरोपियों के द्वारा 3 जनवरी को बर्रा ,कानपुर से चोरी की गई थी।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इनके तीन फरार साथियों की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया विपिन तिवारी निवासी गोविंद नगर कानपुर इस गिरोह का सरगना है और पूर्व में इसके खिलाफ वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है जिसमें यह जेल गया था और जेल में ही अन्य साथियों से इसकी दोस्ती हुई ।
जिसके बाद यह सभी लोग गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस वाहन चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के दौरान कई कबाड़ी के नाम भी उजागर हुए हैं। पुलिस इन कबाड़ी और फरार गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीणों ने इस गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
