आज का राशिफल | 12 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज सामाजिक यश और सम्मान प्राप्त होगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आपको मेहनत का उचित परिणाम आज शायद ही मिले। लेकिन आपको धैर्यवान होकर अब भी काम करना चाहिए। वृष राशि आज लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का प्रयास …

मेष राशि

आज सामाजिक यश और सम्मान प्राप्त होगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आपको मेहनत का उचित परिणाम आज शायद ही मिले। लेकिन आपको धैर्यवान होकर अब भी काम करना चाहिए।

वृष राशि

आज लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से हानि होगी। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। कुछ प्रियजन आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद करेंगे।

मिथुन राशि

जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या पिकनिक की योजना बना सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। अटके प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। आपको धन की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेमियों के बीच आपसी प्रेम काफी बढ़ सकता है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या किसी तरह के अवार्ड के योग बन रहे हैं। सबके प्रति सम्मान का भाव रखें।

सिंह राशि

आज भवन संबंधी बाधा दूर होगी। लवमेट्स आज कुछ खाली समय एक साथ बिताने का प्रयास करेंगे। नये मैत्री संबंध विकसित हो सकते हैं। मनोरंजन के साधनाओं का भरपूर आनंद लेंगे। किसी की आलोचना से हतोत्साहित न हों।

कन्या राशि

आज दिखावे के प्रयास में अपनी बचत को बर्बाद न करें। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। दूसरे कार्यों की वजह से मुख्य काम को समय नहीं दे पाएंगे। अंजान लोगों से दूरी बनाकर रखना ही उचित रहेगा।

तुला राशि

आज कानूनी मामलों में विजयश्री प्राप्त होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर्स के बीच आपसी सहयोग मजबूत होगा। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों के लिये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। वकीलों को किसी पेंचीदे केस में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज जॉब में उच्चाधिकारियों का काफी दबाव रहेगा। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में रोमांस भरपूर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। लोग आपकी सहृदयता का गलत लाभ उठा सकते हैं।

धनु राशि

ऑफिस में आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर बाहर जा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों को लेकर थोड़ा नाखुश रहेंगे। सेहत की अनदेखी बिल्कुल न करें।

मकर राशि

आज सन्तान के भविष्य की काफी चिन्ता रहेगी। लोग आपके मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। निराशाजन्य विचारों से दूर रहें।

कुंभ राशि

प्रणय संबंधों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। किसी नये व्यापार में निवेश करने का प्लान बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी प्रशंसा मिलेंगी। होटल व्यापार से जुड़े लोगों को बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि

आज भविष्य को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये बेहतर दिन है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।