लखनऊ: आईआरसीटीसी लखनऊ से हवाई जहाज से करायेगा पर्यटन स्थलों की यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पहली बार आईआरसीटीसी लखनऊ वासियों को ज्योतिर्लिंग और पर्यटन स्थलों की यात्रा हवाई जहाज से कराने जा रहा है। अब तक आईआरसीटीसी दक्षिण भारत दर्शन का पैकेज ट्रेन से करा रहा था। कोरोना काल के बाद विमान सेवाएं पहले की अपेक्षा सस्ती है। ऐसे में कम किराए और सुरक्षित सफर को ध्यान …

लखनऊ, अमृत विचार। पहली बार आईआरसीटीसी लखनऊ वासियों को ज्योतिर्लिंग और पर्यटन स्थलों की यात्रा हवाई जहाज से कराने जा रहा है। अब तक आईआरसीटीसी दक्षिण भारत दर्शन का पैकेज ट्रेन से करा रहा था। कोरोना काल के बाद विमान सेवाएं पहले की अपेक्षा सस्ती है। ऐसे में कम किराए और सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुये आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की सैर विमानों से कराने का पैकेज तैयार कर रहा है।

इसी महीने जनवरी में आईआरसीटीसी चार दिन और चार रात का पैकेज लांच करने जा रहा है। जिसमें हैदराबाद से तीन घंटे की सड़क यात्रा कर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं हैदराबाद में ही सलारजंग म्यूजियम, सेलम और रामोजी फिल्म सिटी के अलावा शहर के सभी दर्शनीय स्थलों की भी सैर आईआरसीटीसी कराएगा।

दो व्यक्तियों के एक साथ पैकेज बुकिंग पर प्रति यात्री 22,350 रुपए, तीन यात्रियों के एक साथ बुकिंग पर प्रति यात्री 21,350 रुपए पैकेज की कीमत होगी। जिसमें यात्री सुविधाओं में आईआरसीटीसी तीन सितारा होटल में लोगों को ठहराएगा। लखनऊ से विमान की यात्रा के साथ स्थानीय भ्रमण कराएगा।

संबंधित समाचार