देवरिया: कव्वे मिले मृत, फैली बर्ड फ्लू की दहशत
देवरिया, अमृत विचार। देवरिया के बरहज नगर के पैना टैक्सी स्टैंड के पास एक बगीचे में तीन कौओं, एक महोख व एक चमगादड़ की मृत मिले। इसके बाद क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई। सूचना पर पशुपालन व वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। मंगलवार को सुबह वन विभाग के एक कर्मचारी …
देवरिया, अमृत विचार। देवरिया के बरहज नगर के पैना टैक्सी स्टैंड के पास एक बगीचे में तीन कौओं, एक महोख व एक चमगादड़ की मृत मिले। इसके बाद क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई। सूचना पर पशुपालन व वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। मंगलवार को सुबह वन विभाग के एक कर्मचारी ने मृत पक्षियों को देख रेंजर राणा प्रताप सिंह को इसके बारे में बताया। हालांकि इसके बाद उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार कुशवाहा ने निरीक्षण किया।
कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया है। कीटनाशक दवाओं के प्रभाव से ही पक्षियों की मौत हुई है। मृत मिले पक्षियों को दफना दिया गया है।
डॉ अनिल कुमार कुशवाहा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बरहज
