बरेली: रोहिलखंड एनर्जी पंप से पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा निश्चित उपहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित रोहिलखंड एनर्जी पंप पर मंगलवार को विंटर कार्विनल की शुरुआत हुई। इंडियन ऑयल के स्टेट हेड ईडी राजकुमार दुबे, बॉलीवुड अभिनेता मुकेश जे भारती, फिल्म प्रोडूसर मंजू भारती, बरेली इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल, डा. वरुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट विंटर कार्विनल की शुरुआत …

अमृत विचार,बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित रोहिलखंड एनर्जी पंप पर मंगलवार को विंटर कार्विनल की शुरुआत हुई। इंडियन ऑयल के स्टेट हेड ईडी राजकुमार दुबे, बॉलीवुड अभिनेता मुकेश जे भारती, फिल्म प्रोडूसर मंजू भारती, बरेली इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल, डा. वरुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट विंटर कार्विनल की शुरुआत की।

इस मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल ने इंडियन ऑयल के स्टेट हेड ईडी राजकुमार दुबे को शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर इंडियन ऑयल के स्टेट हेड ईडी ने बताया कि यह योजना 26 जनवरी तक चलेगी।

दोपहिया वाहन चालकों के 500 रुपये का पेट्रोल और चार पाहिया वाहन चालकों द्वारा 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाने पर एक निश्चित उपहार दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने परिसर में ही पौधरोपण किया। इस मौके पर डीजीएम हरी अनुपम, सीनियर सेल्स ऑफिसर प्रवीन प्रभाकर, सेल्स ऑफिसर दीपक वर्मा, राजीव शर्मा, मदनलाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार