बरेली: कोरोना से बचाव के पहले नियम बनाए, अब हवा में उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में नंबर बढ़ाने के लिए के लिए रेलवे ने कई नियम बनाए लेकिन उन पर अमल नहीं कर पाया। प्लेटफार्म पर जाने से पहले न तो लोग हाथों को सैनेटाइज कर रहे हैं और न ही मास्क पहनना जरूरी समझ रहे हैं। इतना ही नहीं, रेलवे की ओर से लगाई …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में नंबर बढ़ाने के लिए के लिए रेलवे ने कई नियम बनाए लेकिन उन पर अमल नहीं कर पाया। प्लेटफार्म पर जाने से पहले न तो लोग हाथों को सैनेटाइज कर रहे हैं और न ही मास्क पहनना जरूरी समझ रहे हैं। इतना ही नहीं, रेलवे की ओर से लगाई गई स्पर्श रहित हैंडवॉश मशीनें भी खराब हो चुकी हैं।

सैनेटाइजर मिलना तो दूर लोगों को हाथ धोने के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद रेलवे अधिकारी इन समस्याओं को दूर करने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

लाकडाउन के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने के लिए कई नियम बनाए। कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर रेलवे भी काफी सख्ती बरतता नजर आया। जिस यात्री के पास सैनेटाइजर नहीं होता था तो उसे वापस कर सैनेटाइजर लाने को कहा जाता था।

सैनेटाइजेशन मशीनें भी लगाई गई थीं। बिना आरोग्य सेतु एप के भी यात्रा करने में परेशानी हो रही थी मगर अब सारे नियम हवा हो गए हैं। जंक्शन पर लगाई गई सैनेटाइजेशन मशीन गायब हो चुकी है।

वहीं, यात्रियों के हाथ धोने के लिए लगाई गई दोनों स्पर्श रहित मशीनें भी खराब हो चुकी हैं। दोनों मशीनों के पाइप तक उखड़ गए है। और पानी की भी किल्लत है। उनमें पानी नहीं आता है। टंकिया भी खराब है। हाथ धोने के लिए रखा जाने वाला साबुन, हैंडवॉश भी गायब हो चुका है।

अभी तक जिन यात्रियों को लाइन लगाकर एक-एक कर बुलाया जाता था। वे अब एक साथ भीड़ में घुस रहे हैं। उन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं है। ‘कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा’ के रेलवे के दावे कागजों तक ही सिमट कर रह गए हैं।

यही हाल रहा तो जल्द ही ट्रेनों के संचालन की वजह से एक बार फिर से कोरोना की लहर आ सकती है मगर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। वे तो यहां तक कहते नजर आ रहे हैं कि अब तो नियमों का पालन हो ही कहां रहा है।

वैसे तो अब यह सब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। फिर भी मैं एक बार इसे दिखवा लेता हूं कि नियमों को पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है।
-मान सिंह मीना, एडीआरएम, मुरादाबाद मंडल

संबंधित समाचार