15 जनवरी से सोनी लिव पर प्रसारित होगा ‘गुल्लक 2′

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर ‘गुल्लक 2′ का प्रसारण 15 जनवरी से किया जायेगा। 9.1 की आईएमबीडी रेटिंग के साथ गुल्लक सीजन एक ने अपने सुगठित पात्रों, बहुमुखी अभिनय और बेमिसाल निर्देशन से खूब तारीफ बटोरी। अब, सोनीलिव 15 जनवरी 2021 से शो के शुरू होने वाले नए सीजन के लिए नए किस्सों के खजाने …

मुंबई। ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर ‘गुल्लक 2′ का प्रसारण 15 जनवरी से किया जायेगा। 9.1 की आईएमबीडी रेटिंग के साथ गुल्लक सीजन एक ने अपने सुगठित पात्रों, बहुमुखी अभिनय और बेमिसाल निर्देशन से खूब तारीफ बटोरी। अब, सोनीलिव 15 जनवरी 2021 से शो के शुरू होने वाले नए सीजन के लिए नए किस्सों के खजाने के साथ तैयार है। यह सीजन इस अनोखे परिवार की जिंदगी में हर दिन पेश आने वाले उतार-चढ़ावों की जीवंत झलक दिखलाएगा।

एक सादी गुल्लक के नजरिए से बुना गया ये शो रोजमर्रा की जिंदगी को किस्सागोई के ऐसे अंदाज से पिरो कर आप तक पहुंचाएगा जो लीक से हट कर होगा। उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर बने ‘गुल्लक सीजन 2′ का निर्देशन पलाश वासवानी ने किया है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, सुनीता राजवर, हर्ष मायर और वैभव राज गुप्ता नजर आएंगे।

संबंधित समाचार