बरेली में दो जगहों पर मिले मृत पक्षी, बर्ड फ्लू की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। जिले में बुधवार दो जगहों पर मरे हुए पक्षी मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। फरीदपुर के परा मोहल्ला में कबूतर मरा मिला हैं वहीं मझगवां ब्लाक के गांव चंदनपुर में कौए की मौत हो गई। इससे दोनों इलाकों में हड़कंप मच गया। संभागीय वन अधिकारी भरत लाल ने इसकी सूचना सीवीओ …

बरेली। जिले में बुधवार दो जगहों पर मरे हुए पक्षी मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। फरीदपुर के परा मोहल्ला में कबूतर मरा मिला हैं वहीं मझगवां ब्लाक के गांव चंदनपुर में कौए की मौत हो गई। इससे दोनों इलाकों में हड़कंप मच गया। संभागीय वन अधिकारी भरत लाल ने इसकी सूचना सीवीओ को दी। इसके बाद पशुचिकित्सा विभाग की टीम दोनों स्थानों पर पहुंची और पक्षियों के शवों को कब्जे में लिया। जांच के लिए कबूतर और कौए के शवों को भोपाल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार