देवरिया: बगीचे में महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवा मेहड़ा गांव के बगीचे में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से समसनी फैल गई। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मेहड़ा …

देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवा मेहड़ा गांव के बगीचे में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से समसनी फैल गई। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मेहड़ा गांव में बगीचे की ओर बुधवार सुबह टहलने निकले युवकों ने महिला का शव देखकर शोर मचा दिया। इस की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित समाचार