बाराबंकी: भाकियू के ऐलान पर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट, कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने से रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर कृषि कानूनों के खिलाफ बुधवार को कृषि कानून की प्रतियां जलाए जाने के ऐलान पर सुबह से ही प्रशासनिक अफसर व पुलिस बल मुस्तैद दिखा। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल के नेतृत्व में छाया चौराहा पर दोपहर को सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र हुए और …

बाराबंकी, अमृत विचार। भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर कृषि कानूनों के खिलाफ बुधवार को कृषि कानून की प्रतियां जलाए जाने के ऐलान पर सुबह से ही प्रशासनिक अफसर व पुलिस बल मुस्तैद दिखा।

जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल के नेतृत्व में छाया चौराहा पर दोपहर को सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे।

बुधवार सुबह से ही एसडीएम नवाबगंज और सीओ सिटी ने भाकियू के छाया स्थित कार्यालय पर तमाम पुलिस फोर्स सहित डेरा डाल दिया था। बावजूद इसके दोपहर तक सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यालय पर जमा हो गए।

एसडीएम अभय पांडे,सीओ सीमा यादव ने पुलिस बल के साथ किसानों के सामने आ गए और आगे न बढ़ने की अपील की जिसपर किसान नेताओ और अफसरों में काफी देर तक गहमा गहमी होती रही। इसी बीच कार्यकर्ताओ ने जैसे किसान कानून की प्रतियां जलाने की कोशिश की तभी अलर्ट पुलिस ने प्रतियां छीन ली।

इसपर गुस्साए प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह ने भाजपा सरकार को अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर बताया और कहा कि देश का पेट भरने वाले किसान को आज विरोध भी नही करने दिया जा रहा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोर्ट का सम्मान देश का हर नागरिक करता है लेकिन कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा चार लोगों की जो कमेटी बनाई गयी है उसमें किसे शामिल किया गया है। कृषि कानूनो को वापस लेना ही होगा।यदि ऐसा नही हुआ तो उत्तर प्रदेश में भी जगह जगह आंदोलन की शुरुआत होगी।

इस मौके पर जिला संरक्षक उत्तम सिंह,उपाध्यक्ष अनुपम वर्मा, दिनेश वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा, राधेलाल, गिरीश चन्द, रामानंद, भगौती प्रसाद, राम सेवक रावत, रईस अहमद, संजय रस्तोगी, ओम प्रकाश, शिव नरायन सिंह, पप्पू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार