पूर्व सांसद अतीक अहमद के चचेरे भाई का दो मंजिला मकान ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। पूर्व सांसद अतीक अहमद के चेचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू के अवैध रूप से बनाये गये दो मंजिले भवन को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीड़ीए) के अधिकारियों ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पीडीए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक पाण्डेय ने बताया कि चकिया क्षेत्र के कसरिया रोड पर अतीक अहमद के चचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू …

प्रयागराज। पूर्व सांसद अतीक अहमद के चेचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू के अवैध रूप से बनाये गये दो मंजिले भवन को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीड़ीए) के अधिकारियों ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

पीडीए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक पाण्डेय ने बताया कि चकिया क्षेत्र के कसरिया रोड पर अतीक अहमद के चचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू ने अवैध रूप से दो मंजिला भवन 300 से 400 वर्ग गज में बना रखा है। उन्होंने बताया कि इस भवन का प्राधिकरण से कोई नक्शा पास नहीं कराया गया।

करीब तीन सौ वर्गगज में बनाए गए दो मंज़िला मकान की अनुमानित कीमत तकरीबन तीन करोड़ रूपये थी. विकास प्राधिकरण के जोनल अफसर आलोक पांडेय के मुताबिक़ राशिद ने इसके निर्माण के लिए न तो प्राधिकरण से मंजूरी ली थी और न ही इसका नक्शा पास कराया था। इसी वजह से इसे अवैध निर्माण घोषित कर इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किये गए.

उन्होंने बताया कि मकान को ढहाने से पहले कई थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। इस भवन को चार बुलडोजर की मदद से गिराया दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राशिद उर्फ नीलू अतीक गहमद गिरोह का सक्रिय सदस्य है। अतीक के अधिकतर अवैध जमीन के कारोबार को राशिद देखता था।

खुल्दाबाद और धूमनगंज थाने में इसके खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज हैं। देवरिया जेल कांड में राशिद की भी संलिप्तता सामने आई थी। गौरतलब है कि जिले में आपरेशन माफिया के तहत पीडीए ने पुलिस की सहायता पूर्व सांसद अतीक अहमद, ज्ञानपुर के मौजूदा विधायका विजय मिश्र, पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र, हिस्‍ट्रीशीटर पप्‍पू गंजिया, प्रदीप महरा, गैंगस्टर बच्‍चा पासी, राजेश यादव, गणेश यादव, कम्मू जाबिर समेत तकरीबन 44 लोगों के अवैध निर्मित भवनों को जमीदोंज करावा चुकी है।

संबंधित समाचार