अयोध्या: शाम होते ही तमाम इलाकों में जली लोहड़ी, ढोल की थाप पर जमकर हुआ भंगड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मकर संक्रांति के पूर्व बुधवार को शहर के कई मोहल्लों में मूलतः पंजाबी समुदाय के लोगों ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा होए दूल्हा भट्टी वाला हुए सरीखे गीतों पर नाचते गाते लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भांगड़ा, ढोल, साउंड पर बजते हिट पंजाबी गीतों के …

अयोध्या। मकर संक्रांति के पूर्व बुधवार को शहर के कई मोहल्लों में मूलतः पंजाबी समुदाय के लोगों ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा होए दूल्हा भट्टी वाला हुए सरीखे गीतों पर नाचते गाते लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भांगड़ा, ढोल, साउंड पर बजते हिट पंजाबी गीतों के साथ शहर में जगह-जगह लोहड़ी का उल्लास बिखरा।

शाम होते ही तमाम इलाकों में जली लोहड़ी में मूंगफली, मक्के के लावे, रेवड़ी, गजक तिल और मिठाइयां छुड़ाई साउंड पर बजते हिट पंजाबी गीतों के साथ शहर में जगह जगह उल्लास बिखरा। सुंदरनगर कॉलोनी, बालक राम कॉलोनी, मौदहा, चौक, लाजपत कॉलोनी, गुरुद्वारा नजर बाग, खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण,गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्साह और उमंग के बीच उत्सवी माहौल में पर्व का लोगों ने आनंद उठाया।

कुछ दिन पहले एकत्र की गई लकड़ी और उपली को बुधवार की शाम जलाकर युवा और बुजुर्ग समेत सभी ने हर्षोल्लास के साथ भांगड़ा नृत्य और महिलाओं ने लोहड़ी गीत लो आ गई लोहड़ी वे…. आदि गीत गाया। इस दौरान गुड़, मूंगफली, मक्का, तेल व गजक आदि चढ़ाया गया।

सुंदर नगर कॉलोनी में हुए लोहड़ी पर्व में राजेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रतिपाल सिंह पाली, गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सीईओ अमनदीप सिंह वीसी ने बताया कि दिन भर लोहड़ी के बाद लोगों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया तत्पश्चात अग्नि को लोगों ने गुड़, लावा आदि सामान भेंट किया। सभी आए लोगों को लोहड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस दौरान गगनदीप,जसबीर सिंह सेठी, मनमोहन सिंह , प्रतिपाल सिंह गांधी, विक्कि छाबड़ा,गुरचरण सिंह, अजित पाल सिंह, रोमी कपूर, अमरीक सिंह गम्भीर,कवल कपूर, हरमिंदर कौर, सुरजीत कौर,, रंजीत कौर, तरविंदीर कौर आदि लोग मौजूद रहे

संबंधित समाचार