हल्द्वानी: मकर सक्रांति पर रानीबाग में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने तीर्थों और पवित्र नदियों में स्नान कर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। सरयू पार के लोगों ने आस पड़ोस और ईष्ट मित्रों को घुघुते की माला बांटी। बच्चों ने सुबह ही स्नान कर घुघुते की माला पहनकर कौवों को बुलाकर घुघुते का भोग लगाया …

हल्द्वानी,अमृत विचार। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने तीर्थों और पवित्र नदियों में स्नान कर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। सरयू पार के लोगों ने आस पड़ोस और ईष्ट मित्रों को घुघुते की माला बांटी। बच्चों ने सुबह ही स्नान कर घुघुते की माला पहनकर कौवों को बुलाकर घुघुते का भोग लगाया हालांकि इस बार बर्ड फ्लू के डर से लोगों ने पक्षियों से दूरी बनाना ही उचित समझा। श्रद्धालुओं ने तिल के लड्डू, खिचड़ी, वस्त्र आदि का दान भी किया। यहां रानीबाग स्थित गार्गी नदी के संगम में लोगों ने स्नान किया।

कालीचौड़, बेलबाबा, शीतलाहाट, पिपलेश्वर महादेव, कालू सिद्ध , काल भैरव, हनुमान मंदिर, गौजाजाली स्थित संतोषी माता मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रानीबाग में दो सौ से अधिक बच्चों का उपनयन संस्कार हुआ,लोगों ने बताया की कोरोना काल के चलते तमाम धार्मिक कार्य अधूरे रह गए थे लेकिन अब उत्तरायणी पर शुभ कार्य करने का मौका मिला है। कई स्थानों पर स्टाल  लगाकर माघ खिचड़ी का भोग भी कराया गया। उधर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ के चलते रानीबाग से लेकर गुलाब घाटी तक दिन भर जाम लगता रहा,जिसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा और पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए खासी मसक्कत करनी पड़ी।

संबंधित समाचार