अमेठी: आदर्श रामराज्य की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश- राज्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। विकासखंड के इंदरिया ग्राम सभा में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश पासी पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान राम की आरती की। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार मोदी सरकार भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आदर्श रामराज्य स्थापित हो …

अमेठी, अमृत विचार। विकासखंड के इंदरिया ग्राम सभा में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश पासी पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान राम की आरती की। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार मोदी सरकार भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आदर्श रामराज्य स्थापित हो रहा है। जहां एक तरफ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

वहीं, आयोजन में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा दान भारतीय सनातन समाज की पुरातन विशेषता रही है इसी प्राचीन परंपरा के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भगवान राम के मंदिर निर्माण हेतु समस्त समाज के साथ सात्विक दान का आग्रह एवं सहयोग का आवाहन किया जा रहा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला प्रचारक शिवप्रसाद जी, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विपिन वैश्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कौशल, पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, रामराज साहू, प्रशांत शुक्ला, शंकर बक्स सिंह, पत्रकार राजीव ओझा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार