बरेली: सीबीएसई ने जारी किए सी-टेट के प्रवेश पत्र, जिले के 70 केंद्र में होगी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सी-टेट) के प्रवेश पत्र सीबीएसएई ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी https://ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थी को वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड …

अमृत विचार, बरेली। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सी-टेट) के प्रवेश पत्र सीबीएसएई ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी https://ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।

सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थी को वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नम्बर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालना होगा। उन्होंने परेशानियों से बचने के लिए अभ्यर्थियों को पहले से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी है।

कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रवेश पत्र पर ही सभी जानकारियां दी गई हैं।
बतातें चलें कि 31 जनवरी को 70 केंद्रों पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सी-टेट) की परीक्षा होनी है। इसके लिए बरेली में 29 हजार आवेदकों को केंद्र आवंटित किए गए हैं। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक होगी।

संबंधित समाचार