बरेली: बजट और जमीन के अभाव में धूमिल न हो जाएं प्रतिभाएं
अमृत विचार, बरेली। गांवों में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम का निर्माण करने के निर्देश शासन स्तर से हुए हैं। बरेली में प्रत्येक ब्लॉक पर स्टेडियम का निर्माण होना है, लेकिन तीन स्थानों पर जमीन न मिलने के कारण स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। बजट के …
अमृत विचार, बरेली। गांवों में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम का निर्माण करने के निर्देश शासन स्तर से हुए हैं। बरेली में प्रत्येक ब्लॉक पर स्टेडियम का निर्माण होना है, लेकिन तीन स्थानों पर जमीन न मिलने के कारण स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। बजट के अभाव में जमीन की खरीदारी भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में गांव की खेल प्रतिभाओं के निखारने की उम्मीदों को झटका लगा है।
युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्टेडियम का निर्माण होना है। इसके लिए शासन स्तर से प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जिले के 12 ब्लॉको के गांवों में स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन का चिन्हित कर लिया गया है, जबकि तीन स्थानों पर ग्राम पंचायत की जमीन नहीं मिल सकी है। वहीं स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन खरीदने के लिए विभाग पास बजट नहीं है।
ऐसे में तीन गांवों में स्टेडियम के निर्माण के लिए बजट के अभाव में जमीन खरीदना भी टेड़ी खीर मालूम पड़ रही है। यदि स्टेडियम नहीं बने तो ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को तराशना मुश्किल होगा। जिले के बहेड़ी, क्यारा और मीरगंज ब्लॉक में निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नही है। वहीं बिथरी और भुता में बजट के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
